{"_id":"68b04a8b77070c37010e2b53","slug":"himachal-women-of-kinnaur-angry-over-objectionable-comments-on-polyandry-practice-submitted-memorandum-to-dc-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बहुपति विवाह प्रथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरीं किन्नौर की महिलाएं, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बहुपति विवाह प्रथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरीं किन्नौर की महिलाएं, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Thu, 28 Aug 2025 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:03 PM IST
सार
बहुपति विवाह प्रथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर डोडा (जम्मू) निवासी रजनी शर्मा के खिलाफ जिला किन्नौर की महिलाओं ने औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बहुपति विवाह प्रथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला किन्नौर की महिलाओं ने बहुपति विवाह प्रथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर डोडा (जम्मू) निवासी रजनी शर्मा के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि रजनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर किन्नौर की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की पारंपरिक बहुपति विवाह प्रथा को लेकर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
महिलाओं ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि रजनी शर्मा के बयान से उनकी संस्कृति, परंपरा और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13, 29(1) और 15(3) में जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और उनके अधिकारों की रक्षा का प्रावधान है, लेकिन इस तरह के बयान सामाजिक सद्भाव को आहत करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 356 (मानहानि), 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाला बयान) और 354 (महिलाओं की गरिमा का हनन) के तहत यह कृत्य दंडनीय है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति; अत्याचार निवारणद्ध अधिनियम 1989 की धाराओं का भी हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जम्मू के डोडा की रहने वाली महिला रजनी शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर किन्नौर की बहुपति विवाह प्रथा के बारे में विवादित बयान दिया था। ऐसे में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में वीरवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचकर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और एसपी किन्नौर अभिषेक एस को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने उक्त महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन