फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Yellow alert for October 5th and Orange alert for heavy rain on October 6th

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पांच अक्तबूर को येलो, छह को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जानें पूरी अपडेट

Fri, 03 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 4 से 8 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Yellow alert for October 5th and Orange alert for heavy rain on October 6th
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 से 8 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अनुमान है। खासकर 6 अक्तूबर को सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 5 अक्तूबर को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 6 अक्तूबर को 10 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और 7 अक्तूबर को भी बारिश के आसार हैं। 8 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस बीच वीरवार को रोहड़ू क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जबकि अन्य जगह मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


कहां कितना रहा न्यूनतम पारा
इस बीच शिमला में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर में 18.8, भुंतर में 16.4, कल्पा में 8.4, धर्मशाला में 16.6, ऊना में 19.2, नाहन में 20.3, पालमपुर में 15.0, सोलन में 16.7, मनाली में 13.1, कांगड़ा में 18.8, मंडी में 19.6, बिलासपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed