फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will change from today rain and snowfall alert till seven january

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, सात तक बारिश, बर्फबारी का अलर्ट; तापमान में दर्ज होगी कमी

Thu, 02 Jan 2025 10:23 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दो से सात जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather will change from today rain and snowfall alert till seven january
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। दो से सात जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पांच और छह जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। वीरवार को भी कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

 

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम पारे में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चंबा में अधिकतम तापमान 23.3, सुंदरनगर में 22.9, बिलासपुर-भुंतर में 20.8, ऊना में 20.6, हमीरपुर में 20.4, मंडी में 20.0, कांगड़ा में 19.1, धर्मशाला में 18.9, मनाली में 16.5, शिमला में 16.2, नाहन में 12.8 और कल्पा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -16.7
समदो -11.2
कुकुमसेरी -9.4
कल्पा -3.8
रिकांगपिओ -0.7
सेऊबाग -0.3
मनाली 2.4
ऊना 4.4
कांगड़ा 5.2
मंडी 5.7
हमीरपुर 5.8
धर्मशाला 5.9
शिमला 7.6
बिलासपुर 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed