{"_id":"679b942b664ba51c20069c07","slug":"himachal-weather-will-change-again-in-himachal-chances-of-rain-and-snowfall-today-and-tomorrow-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, आज-कल बारिश और बर्फबारी के आसार; एक क्लिक पर सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, आज-कल बारिश और बर्फबारी के आसार; एक क्लिक पर सारी जानकारी
Fri, 31 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में शुक्रवार से मौसम फिर बदलेगा। शुक्रवार और शनिवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 2 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जबकि तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। तीन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
इस बीच वीरवार को रोहतांग सहित कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से लाहौल-स्पीति और कुल्लू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खराब मौसम के चलते केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच एचआरटीसी की बसें बंद रहीं। हालांकि, केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा के बीच बस सेवाएं जारी रहीं। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान -5.9, कुकुमसेरी में -0.8, कल्पा में 1.0, डलहौजी में 4.7, शिमला में 5.0, भुंतर-मनाली में 5.1, धर्मशाला में 5.2, मंडी में 5.1, ऊना में 5.8, मंडी में 7.0, नाहन में 7.3, बिलासपुर में 7.8 और कांगड़ा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
| क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
| ऊना | 26.0 |
| बिलासपुर | 23.3 |
| नाहन | 23.0 |
| कांगड़ा | 22.8 |
| मंडी | 22.7 |
| भुंतर | 22.2 |
| सुंदरनगर | 21.8 |
| शिमला | 16.3 |
| कल्पा | 10.1 |