फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather terrified by the storm at midnight trees were uprooted roofs were blown away

Himachal Weather: आधी रात को अंधड़ से सहमा हिमाचल, पेड़ गिरे, दर्जनों घर व वाहन क्षतिग्रस्त, दो की मौत

Thu, 17 Apr 2025 09:32 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

Himachal Thunderstorm: देर रात हिमाचल प्रदेश में अंधड़ चलने से लोग सहम गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather terrified by the storm at midnight trees were uprooted roofs were blown away
हिमाचल में तूफान से हुआ नुकसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में बुधवार रात को अंधड़ के साथ बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण प्रदेश भर में जगह-जगह पेड़ गिरने से दर्जनों घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिला हमीरपुर के मैहरे बाजार में एक झुग्गी पर पेड़ गिरने से भीतर सो रहे आठ साल के बच्चे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हैं। वहीं, मंडी में एक महिला की अंधड़ के बीच संतुलन खोकर लेंटर से गिरने से मौत हो गई। प्रदेश में कई सड़क मार्ग पेड़ गिरने से वीरवार दोपहर तक बंद रहे। अंधड़ से कई घरों और दुकानों की छतें भी उड़ गईं। बिजली लाइनें टूटने और ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांगड़ा में 3,000, सोलन में 890, मंडी में 250, कुल्लू-लाहौल में 700 और चंबा में 180 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट रहा। मंडी जिले में 100 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए। कुल्लू जिले में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, 119 को आंशिक नुकसान हुआ है। 59 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुल्लू में देवता थान मंदिर के एक हिस्से को नुकसान हुआ है। शिमला, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश-ओलावृष्टि भी हुई। लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश में बुधवार देर रात तक 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।


शिमला में बुधवार रात 13 जगह पेड़ गिरे। पंद्रह से अधिक वाहन पेड़ों के गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मकानों की छतें भी उड़ गईं और कई घरों के शीशे टूट गए। आनी में 13 घरों की छतें उड़ गईं। अंधड़-ओलावृष्टि के कारण फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। बगीचों में सेब एवं गुठलीदार पौधों के फूल झड़ गए और एंटी हेलनेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नाहन स्थित एमईएस मंदिर और शमशेर कैंट में वाहनों पर बड़े पेड़ गिर गए। बिजली के 90 ट्रांसफार्मर बंद होने और 25 खंभे टूटने से जिले के कई इलाकों में 12 घंटे से अधिक समय तक ब्लैकआउट रहा।


ये भी पढ़ें- Himachal News: महिला तस्कर बलरामपुर से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर; सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

विज्ञापन

चंबा में प्राथमिक पाठशाला तुदा के भवन पर पेड़ गिरने से दो कमरों की छत और रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गई। कांगड़ा जिले में पेड़ गिरने से एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले में 33 गोशालाएं, 15 कच्चे मकान और सात पक्के घरों को नुकसान पहुंचा है। ऊना में जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। लवाडी-तलमेहड़ा सड़क पर लगभग 13 घंटे यातायात प्रभावित रहा। पेड़ गिरने से सोहारी-टकोली-तलमेहड़ा सड़क पर 11 घंटे, तलमेहड़ा-जोल सड़क पर आठ घंटे यातायात प्रभावित रहा।
 

गेहूं और आम की फसल को हुआ नुकसान
ऊना, कांगड़ा में अंधड़-बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। ऊना जिले में काटी गई गेहूं की फसल भी तबाह हो गई है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। आम की फसल को भी अंधड़ से नुकसान हुआ है। कई जगह आम का बोर झड़ गया।

राजधानी में तूफान का कहर, एक दर्जन पेड़ धड़ाम
राजधानी में बुधवार रात को तूफान ने कहर बरपाया। तूफान से एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए। कहीं मकानों की छत उड़ गई। बिजली की एचटी और एलटी तारों पर पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। वीरवार सुबह भी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घोड़ा चौकी, रिचमाउंट, सब्जी मंडी, संजौली क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed