फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Female smuggler arrested from Balrampur was trying to escape to Nepal

Himachal News: महिला तस्कर बलरामपुर से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर; सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

Thu, 17 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

सोनू और अटवाल चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में हिमाचल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Female smuggler arrested from Balrampur was trying to escape to Nepal
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है। वह वर्तमान में वार्ड नंबर 3 सुईभरा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू में रहती है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। महिला देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन इससे पहले ही शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि अंतराज्यीय अटवाल व सोनू गैंग से जुड़ी मुख्य महिला तस्कर आशा देवी, सोनू और गीता के साथ मिलकर कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में नशा तस्करी का रैकेट चला रही थी। मामला उस समय सामने आया, जब 3 मार्च, 2025 को रामपुर की डिटेक्शन टीम ने सोहल लाल उर्फ सोनू निवासी गांव शलोवा डाकघर तेवन तहसील करसोग जिला मंडी और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की जांच करने पर पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है। इस मामले में पुलिस अभी तक शिमला, मंडी , कुल्लू जिले के 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें पंजाब से पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके से दो सप्लायर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

अटवाल गैंग की सरगना पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल से पूछताछ में नशा तस्करी गिरोह में काफी समय से चिट्टा का अवैध कारोबार कर रही आशा देवी की संलिप्तता पाई गई। छानबीन में आशा देवी के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू, गीता श्रेष्ट, पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल के साथ लाखों का लेनदेन सामने आया है। इसके बाद एसडीपीओ रामपुर ने टीम गठित करके आशा देवी की तलाश के लिए रवाना की।

सीडीआर की जांच करने पर आशा देवी की लोकेशन दिल्ली में पाई गई। पुलिस के मुताबिक आशा देवी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मदद से आशा देवी को बलरामपुर में गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अर्शदीप सिंह अटवाल पत्नी पूजा रानी अटवाल के साथ कई सालों से से हिमाचल में चिट्टा की तस्करी कर रहे थे। सोहन लाल उर्फ सोनू और इसकी पत्नी गीता और आशा देवी इनसे चिट्टे की खरीद-फरोख्त करते थे। दोनों पंजाब से महीने में तीन से चार बार सोहन, गीता और आशा देवी को चिट्टे की सप्लाई करते थे। आशा देवी की गिरफ्तारी से सोनू गैंग का कुल्लू जिला में चल रहा नशे का रैकेट ध्वस्त हो गया है।

विज्ञापन

सोनू और अटवाल चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल भागने की फिराक में थी। यह गिरोह तीन जिलों में नशा तस्करी को सालों से अंजाम दे रहा था। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है- संजीव गांधी, एसपी शिमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed