Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the Peaks, Mercury Rises in the Plains: Find Out How Many Days It Will Rain in

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ा पारा, जानें प्रदेश में कितने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 13 Mar 2026 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 08:37 PM IST
सार

एक ओर जहां लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों और दर्रों में शुक्रवार शाम को फिर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Snowfall on the Peaks, Mercury Rises in the Plains: Find Out How Many Days It Will Rain in
सिस्सू के समीप बर्फबारी के बाद बर्फ से ढ़की पहाड़ियों को नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों और दर्रों में शुक्रवार शाम को फिर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ गया है। लाहौल क्षेत्र के प्रमुख दर्रों रोहतांग, कुंजम, बारालाचा और शिंकुला में शाम के समय हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं घाटी के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा
दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों में भी दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों के कुछ हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।   उधर, अटल टनल, सिस्सू, केलांग, दारचा, उदयपुर, त्रिलोकनाथ, मयाड़ घाटी में शुक्रवार को यातायात सामान्य रहा। बादलों के बीच अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, यंद्राक, सिस्सू के नर्सरी और घाटी के अन्य भागों में सैलानियों ने बर्फ का आनंद लिया और साहसिक गतिविधियां का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 19 तक फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 15 से 19 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

फिर माइनस में पहुंचा ताबो का न्यूनतम तापमान
प्रदेश में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ताबो में रात का तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है। वीरवार रात को ताबो में पारा माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का काम सीमा सड़क संगठन 15 मार्च से शुरू होगा। इस बार दारचा से आगे हाईवे तीन पर कम बर्फबारी हुई है। इस बार मार्ग के समय से पहले खुलने की उम्मीद है। सीमा सड़क संगठन ने दारचा के साथ लेह की तरफ से मनाली-लेह मार्ग के बर्फ हटाने अभियान को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस शिवाजी मोरे ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही दारचा से सरचू की ओर बर्फ हटाने का कार्य तेज किया जाएगा। पिछले वर्ष मनाली–लेह मार्ग 13 मई को पर्यटकों, सेना व आम वाहनों के लिए यातायात बहाल किया था। भारी बर्फबारी के चलते 8 दिसंबर 2025 को इस मार्ग को बंद करना पड़ा था। मनाली से सरचू तक सड़क बहाली का जिम्मा बीआरओ की 38 बीआरटीएफ के पास है, जबकि सरचू से लेह तक प्रोजेक्ट हिमांक सड़क से बर्फ हटाने का कार्य करेगा। सड़क खुलने के बाद लाहौल के साथ लद्दाख व लेह में पर्यटन गतिविधियां तेज होंगी और सेना के वाहनों की आवाजाही भी मनाली–लेह मार्ग से शुरू हो जाएगी।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.0
नेरी 30.1
नाहन 29.9
मंडी 29.8
धर्मशाला 29.0
कांगड़ा 28.5
सोलन 27.0
शिमला 20.8
मनाली 20.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed