फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Rohtang Pass rain in Shimla Manali clear weather on Sunday Sunshine in Shimla

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, शिमला-मनाली में बारिश, रविवार को मौसम साफ; यहां खिली धूप

Sun, 13 Apr 2025 10:27 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ है। शिमला में धूप खिली हुई है। वहीं, 13 से 15 अप्रैल तक अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Rohtang Pass rain in Shimla Manali clear weather on Sunday Sunshine in Shimla
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चौथे दिन भी चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर रहा। शनिवार को भी रोहतांग दर्रा समेत लाहौल की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। राजधानी शिमला समेत मनाली, बंजार में भी बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। रविवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। रविवार सुबह से शिमला में धूप खिली हुई है। 13 से 15 अप्रैल तक अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार रात राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बादल बरसे। मौसम में आए बदलाव से लाहौल-स्पीति और किन्नौर के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में कई जगह दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सिरमौर और सोलन में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कुकुमेसरी में 0.8, नारकंडा में 3.6, कल्पा में 4.8, ताबो में 5.4, कुफरी में 5.7, शिमला में 9.0, मनाली में 9.3, धर्मशाला में 9.8, सोलन में 11.2, ऊना में 11.8, चंबा में 12.0, कांगड़ा में 14.4, मंडी में 14.7, हमीरपुर में 16.5, बिलासपुर में 17.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितनी हुई बारिश
शुक्रवार रात को शिमला में 8.8, सुंदरनगर में 13.4, कल्पा में 2.4, धर्मशाला में 40.0, पालमपुर में 19.2, सोलन में 15.0, कांगड़ा में 8.5, मंडी में 14.8, चंबा में 11.0, डलहौजी में 22.0, जुब्बड़हट्टी में 10.1, भरमौर में 10.5 और कसौली में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed