फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Lahaul heavy rain in Kullu Weather update in just one click

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश और बर्फबारी; जानें सबकुछ एक क्लिक में

Sun, 16 Mar 2025 04:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल में बर्फबारी हो रही है वहीं, कुल्लू में झमाझम बारिश हो रही है। बर्फबारी के बाद मनाली से अटल टनल रोहतांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Lahaul heavy rain in Kullu Weather update in just one click
लाहौल-स्पीति के जोबरंग गांव के समीप हुई ताजा बर्फबारी का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 5 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओला गिरने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को भी दिन भी किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मार्च माह में बदले मौसम के मिजाज से जहां किसान बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं किन्नौर जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन




गौर हो कि रविवार को दूसरे दिन किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, हांगो, चुलिंग, नेसंग, लिप्पा, आसरंग, कुनोचारंग, सुमरा और शलखर सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में दिन भर हिमपात होता रहा। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पूह, निचार और कल्पा खंड के अधिकांश निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण छितकुल, आसरंग और काजा का संपर्क कट गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की दुश्वारियां फिर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानियां झेल रहे हैं। वहीं बात करें रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल की तो यहां 15/20, 12/20, श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों सहित जलोड़ीजोत सहित ऊंचाई वाले इलाकों में रुक रुक कर बर्फबारी होती रही, जबकि देर रात से क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा। रविवार सुबह जहां मौसम खुला तो वहीं दोपहर बाद मौसम ने रुख बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। बर्फबारी, बारिश से किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं तापमान में गिरावट होने के कारण स्टोन फ्रूटों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जनजातीय क्षेत्र लाहौल में शनिवार रात बर्फबारी जबकि कुल्लू में झमाझम बारिश हुई है। स्पीति में दो फीट से अधिक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के बाद मनाली से अटल टनल रोहतांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा रहा है।



हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, सिरमौर में पहाड़ों पर बर्फबारी और शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुआ बारिश-बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। इससे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। शिमला में शाम को ओले भी गिरे।

जलोड़ी जोत पर बर्फबारी से एनएच 305 आनी-कुल्लू वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया है। अटल टनल रोहतांग से आवाजाही हो रही है। कुल्लू, लाहौल चंबा, किन्नौर सहित जम्मू-कश्मीर में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला। रात भर बारिश जारी रही। शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल-स्पीति में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले में 104 से अधिक सड़कें, 32 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। 

किन्नौर जिले के ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात और निचले इलाके में बारिश का क्रम जारी है। छितुकल, रक्षम, नेसंग, हांगो, चुलिंग, रोपा, सुमरा, शलखर में 10 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर अपराह्न 4:30 बजे पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं, जिससे यातायात करीब आधा घंटा ठप रहा। सिरमौर जिला के चूड़धार में हिमपात व अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कांगड़ा में धौलाधार पर्वत की पहाड़ियां हिमपात से सफेद हो गई हैं। कुल्लू में भी ऊपरी क्षेत्रों और चंबा के पांगी में भी बर्फबारी हुई है।



अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
 
केलांग -2.1
ताबो -0.8
कल्पा 1.2
मनाली 5.2
शिमला 5.6
डलहौजी 5.5
सराहन 4.8
सोलन 9.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed