फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Rain and hailstorm thunderstorm in many places avalanche in Lahaul

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि, कई जगह अंधड़, लाहौल में गिरा हिमखंड; जानें मौसम अपडेट

Thu, 01 May 2025 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 08:52 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में 7 मई तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Rain and hailstorm thunderstorm in many places avalanche in Lahaul
रिज मैदान पर बारिश के दौरान गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच वीरवार को हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में अंधड़ चला। रोहतांग समेत लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ। शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधर, लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार रात हिमखंड गिर गया। इससे सड़क करीब तीन घंटे तक बाधित रही, जिससे दर्जनों वाहन फंसे रहे। हिमखंड गिरने से सड़क पर बर्फ के ढेर लग गए हैं। वीरवार सुबह मार्ग बहाल किया गया। ओलों से सेब फ्लावरिंग, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटाई के बीच बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है।

विज्ञापन


शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ भी चला। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की जघोरी और फांचा पंचायत में बुधवार रात ओलावृष्टि हुई। इससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मौसम बदलने से गिरावट दर्ज हुई है। हरी सब्जियों व अगेती मक्की के लिए बारिश को लाभदायक मना जा रहा है, जबकि आलू के लिए बारिश नुकसानदायक मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में 7 मई तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 2 से 4 मई के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 5 व 6 मई को मध्य, निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 7 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें- Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस

विज्ञापन

मई में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
मई में हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। निचले पहाड़ी-मैदानी और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी हो सकती है। राज्य के शेष हिस्सों में सामान्य के आसपास गर्मी रहने की संभावना है। राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य जिलों के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक और शेष हिस्सों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
 
ऊना 38.2
हमीरपुर 34.3
बिलासपुर  33.9
कांगड़ा  33.4
नाहन 32.4
चंबा  29.2
सोलन 29.0
मनाली 25.0
शिमला 23.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed