फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather possibility of rain and snowfall in the high altitude areas today

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम अपडेट

Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather possibility of rain and snowfall in the high altitude areas today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनाली-केलांग मार्ग स्थित अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के धुंधी में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ। इस कारण करीब आधा घंटे हाईवे तीन यातायात के लिए अवरूद्ध रहा। बीआरओ ने मशीनरी से सड़क पर हुए हिमस्खलन को हटाकर बहाल किया। बर्फबारी का दौर थमने से लाहौल-स्पीति का जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। जिले में अभी भी 61 सड़कों पर आवाजाही बंद है।

विज्ञापन


सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 26 और 27 मार्च को आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन


मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 30 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, केलांग में माइनस 3.7, कुकुमसेरी में माइनस 2.4, कल्पा में 5.2, मनाली में 5.9, ऊना में 7.6, सोलन में 8.0, चंबा में 9.7, बिलासपुर में 10.4, मंडी में 11.2, शिमला में 11.4, कांगड़ा में 11.7 और नाहन में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.6
बिलासपुर  30.6
सुंदरनगर 30.0
कांगड़ा 29.9
धौलाकुआं 29.9
मंडी 29.7
नाहन 29.4
भुंतर 29.2
बरठीं 28.8
चंबा 27.2
सोलन 27.0
मनाली 22.8
शिमला  21.5
कल्पा  18.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed