फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Orange alert for rain and hailstorm today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज और कल इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Orange alert for rain and hailstorm today and tomorrow
शिमला में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान छाता लिए गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बदले मौसम के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला, कांगड़ा और मंडी में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। अंधड़ चलने से चंबा, मंडी और कांगड़ा में कई घरों की छतें उड़ गईं और बिजली तार क्षतिग्रस्त हुए। शनिवार और रविवार को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक जोरदार बारिश हुई। इस कारण शहर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले उफान पर आ गए। कई जगह सड़कों व पैदल रास्तों पर मलबा जमा हो गया। धर्मशाला में भी सुबह भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। कुल्लू, लाहौल और मंडी में भी शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। कुल्लू के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों के साथ लाहौल और धौलाधार की पहाड़ियों और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी कृषि के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। चंबा जिले में सुबह बारिश होने से विकास खंड सलूणी के खड़कौटा में दर्शन कुमार के मकान की छत अंधड़ से उड़कर खेत में जा गिरी। मंडी जिले में भी कई घरों की छतें उड़ गईं। पेड़ गिरने से बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कुछ इलाकों में बिजली भी गुल रही। जोगिंद्रनगर में खेतों में अत्यधिक नमी होने के कारण किसान धान की पनीरी नहीं बीज पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोलन के कई क्षेत्रों में भी अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिले में करीब 12 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह बिजली सप्लाई बंद रही। सिरमौर जिला में मलबा और पत्थर आने से एनएच और संपर्क सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 उतरी के पास भूस्खलन के चलते दो घंटे बंद रहा। इस दौरान एक कार और लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ऊना जिला में शुक्रवार सुबह से अंधड़ चला।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 36.3
नेरी 34.1
नाहन 33.7
मंडी 33.6
कांगड़ा 33.6
सुंदरनगर 32.7
धर्मशाला 32.0
धौलाकुआं  31.4
शिमला 27.0
सोलन 26.0
मनाली  22.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed