Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Orange alert for hailstorm and thunderstorm in six districts today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आज और कल ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरी अपडेट

Fri, 23 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 May 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 28 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 23 व 24 मई को हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Orange alert for hailstorm and thunderstorm in six districts today and tomorrow
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार और शनिवार को ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में 23 और 24 मई को मौसम खराब रहने के आसार है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 28 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 23 व 24 मई को हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। 25 मई को मौसम साफ रहेगा। 26 और 27 को दोबारा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर में 18.2, भुंतर में 15.6, कल्पा में 11.0, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 17.4, नाहन में 19.3, केलांग में 7.3, सोलन में 15.5, मनाली में 12.7, कांगड़ा में 19.2, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 20.1, हमीरपुर में 20.3, चंबा में 15.7, कुकुमसेरी में 7.1, रिकांगपिओ में 13.7, धाैलाकुआं में 21.6, कसाैली में 15.5 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मई से 5 जून तक के लिए अलग से बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
बुधवार रात को बीबीएमबी में 36.0, सलापड़ में 33.5, रायपुर मैदान में 29.0, नंगल डैम में 26.4, पालमपुर में 24.4, सोलन में 21.8, सुजानपुर टीहरा में 19.6 और मैहरे बड़सर में 18.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
भुंतर  36.1
बिलासपुर 36.0
कांगड़ा 35.9
मंडी 35.9
सुंदरनगर 35.7
ऊना  35.4
धर्मशाला 34.0
बजौरा 33.5
चंबा 32.3
धौलाकुआं 32.3
नाहन 30.8
सोलन  30.0
मनाली 28.2
शिमला 27.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed