फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Monsoon may depart from many areas of Himachal today

Himachal Weather : हिमाचल के कई क्षेत्रों से आज विदा हो सकता है मानसून, कुछ क्षेत्रों में आज बारिश के भी आसार

Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Monsoon : हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में में इस मानसून सीजन में अब तक 4861 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Monsoon may depart from many areas of Himachal today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा हो सकता है। मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के अनुसार गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों से बुधवार को मानसून की वापसी हो जाएगी। उधर, प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को बारिश के भी आसार हैं। 25 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से अभी भी 340 सड़कें बाधित हैं। इसके अतिरिक्त 45 बिजली ट्रांसफार्मर और 77 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू में 106, मंडी में 109 व कांगड़ा जिले में 40 सड़कें बंद हैं। हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4861 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

प्रदेश में 21 जून से 22 सितंबर तक 451 लोगों की जान चली गई है, 497 लोग घायल हुए हैं। 47 लोग अभी भी लापता हैं। 189 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 665 पक्के, 1046 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,344 पक्के और 5,052 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 495 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 7,265 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,511 मवेशियों की माैत हो गई। इस अवधि में बादल फटने की 47, अचानक बाढ़ 98 व भूस्खलन की 148 घटनाएं सामने आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.4
बिलासपुर 33.8
सुंदरनगर 33.2
कांगड़ा  32.8
हमीरपुर  32.3
भुंतर 32.2
सोलन 31.5
मंडी 30.6
नाहन  29.9
धर्मशाला  28.0
मनाली 26.8
शिमला 25.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed