फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather imd mausam vibhag weather forecast today

Himachal Weather: हिमाचल के नौ क्षेत्रों में माइनस में पहुंचा रात का पारा, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 10 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल में बुधवार रात को ऊना समेत प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
himachal weather imd mausam vibhag weather forecast today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर चलने और मैदानों में कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार रात को ऊना समेत प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार सुबह और शाम के समय कई जगह घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


वीरवार को राजधानी शिमला में दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह और शाम के समय शीतलहर तेज हो गई है। मैदानी जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में कोहरा छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से शीतलहर में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर, मौसम खुलने के बाद कुल्लू व लाहौल का जनजीवन अब पटरी पर आने लगा है। वीरवार को दिन भी धूप खिली रही। 
विज्ञापन


इस दौरान अटल टनल रोहतांग होकर एचआरटीसी की बस का सफल ट्रायल भी हुआ है। वहीं हाईवे-305 भी छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग की करीब 20 सड़कें अवरूद्ध है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.6, कांगड़ा में 21.0, हमीरपुर में 20.2, बिलासपुर में 20.1, मंडी में 19.9, शिमला में 14.6, नाहन में 14.2, मनाली में 12.6, कुफरी में 10.3, नारकंडा में 9.2, कल्पा में 9.3 और समदो में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो  -11.3
कुकुमसेरी -11.3
समदो -8.0
कल्पा -3.4
मनाली -0.9
रिकांगपिओ -0.6
ऊना -0.5
बजौरा -0.4
सेऊबाग -0.2
मंडी  2.1
हमीरपुर 2.2
कांगड़ा 4.1
बिलासपुर 4.4
शिमला  6.0
नाहन 6.3
धर्मशाला  6.4
डलहौजी 6.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed