फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Hot winds blow in Una and Bhuntar rain and thunderstorm from 2 April 2025

Himachal Weather: ऊना और भुंतर में चलीं गर्म हवाएं, दो से बारिश-अंधड़ के आसार; फटाफट जानें अपडेट एक क्लिक में

Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दो मई से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के कई भागों में दो और तीन मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Hot winds blow in Una and Bhuntar rain and thunderstorm from 2 April 2025
रिज मैदान शिमला में छाता लेकर धूप से बचती हुईं युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊना और भुंतर समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में मंगलवार को गर्म हवाएं चलीं। दो मई से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम पारे में दो डिग्री तक की कमी दर्ज हुई है। कई इलाकों में उमस बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के 15 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के कई भागों में दो और तीन मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। कई इलाकों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




30 अप्रैल और एक मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, दो मई से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
ऊना 37.0
हमीरपुर 35.0
नाहन  35.0
कांगड़ा 34.6
मंडी 34.2
बिलासपुर 34.0
भुंतर 33.8
सोलन 31.4
चंबा 30.3
धर्मशाला 30.0
मनाली 28.8
शिमला 25.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed