फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heatwave across seven districts; Orange Alert for rain, thunderstorm, and hailstorm in five

Himachal Weather: हिमाचल के सात जिलों में चली लू, पांच जिलों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 28 May 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 08:24 PM IST
सार

मौसम विभाग का बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट गुरुवार को बेअसर साबित हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heatwave across seven districts; Orange Alert for rain, thunderstorm, and hailstorm in five
शिमला में गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर चलती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट गुरुवार को बेअसर साबित हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी का असर जारी रहा। मैदानी और निचले क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरुवार सुबह से तेज धूप खिलने से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया

मैदानी इलाकों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहे, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे बारिश और अंधड़ की संभावना के बावजूद कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को भी गर्मी का असर बरकरार, सात डिग्री चढ़ा पारा

हिमाचल प्रदेश में रात के समय भी गर्मी का असर बरकरार है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में भी रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार रात को नेरी में न्यूनतम तापमान 26.3, पांवटा साहिब-देहरा गोपीपुर में 23.0, जुब्बड़हट्टी में 22.8, कांगड़ा में 21.5, ऊना में 21.4, धर्मशाला-नाहन में 20.8, पालमपुर में 20.5, मंडी-बिलासपुर में 20.0, सुंदरनगर में 19.1, सोलन में 17.5 और मनाली में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 43.2
नेरी 39.7
बरठीं 37.3
सुंदरनगर 37.2
नाहन 37.0
मंडी 37.0
कांगड़ा 36.8
सोलन 35.4
धर्मशाला 35.0
जुब्बड़हट्टी 33.1
भुंतर 31.5
चंबा 30.8
शिमला 29.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed