फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather cold wave mercury drops to 10 degrees below zero in Tabo know the weather update

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, ताबो में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा पारा; जानें मौसम अपडेट

Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। छह जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें सबकुछ विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Weather cold wave mercury drops to 10 degrees below zero in Tabo know the weather update
मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर सोमवार को हो रही हल्की बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा, कुकुमसरी और नारकंडा के साथ-साथ सोलन का न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सोलन, चंबा और कुल्लू के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रातें बेहद सर्द हो गई हैं।

विज्ञापन

सोमवार को रोहतांग दर्रा, अटल टनल और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन और हॉलीडे स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से चलीं। सड़कों पर भी कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोगों की सुरक्षा के मद्देनज सोलंग बैरियर से अटल टनल की ओर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राज्य में 20 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला समेत सात जिलों में आज बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 11 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

सात जिलों में आज-कल कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सोमवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो -10.2
कुकुमसेरी -6.7
कल्पा -4.2
नारकंडा -1.5
सोलन -0.6
सेऊबाग 0.0
कुफरी 0.4
रिकांगपिओ 0.1
शिमला 2.6
मनाली  2.6
धर्मशाला 3.4
मंडी 4.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed