फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather clear in Himachal from today till 24th September yellow alert for rain on 25th

Himachal Weather: हिमाचल में आज से 24 सितंबर तक मौसम साफ, 25 को बारिश का येलो अलर्ट

Fri, 20 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में शुक्रवार से 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather clear in Himachal from today till 24th September yellow alert for rain on 25th
किन्नौर जिले में लगातार बारिश होने से ऊंचे पहाड़ों पर गिरी बर्फ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतांग दर्रे सहित लाहौल की चोटियों में वीरवार को भी बर्फबारी जारी रही। घाटी में बदले मौसम से ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद धूप खिली। इधर, नेशनल हाईवे-पांच रामपुर-किन्नौर पर मलिंग नाला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात ठप हो गया है। सुबह करीब 6:00 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए और कुछ ही देर में मार्ग बंद हो गया। एनएच पांच बाधित होने से जिले के पूह खंड की चांगो, शलखर और सुमरा पंचायत सहित काजा और स्पीति वैली का संपर्क कट गया। इससे भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जिले के नाथपा में भी नेशनल हाईवे-पांच पर चट्टानें दरकने और भूस्खलन का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन




शाम करीब 6:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। इधर, हिमाचल में शुक्रवार से 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार शाम तक शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में 36 सड़कें और लाहौल-स्पीति, किन्नौर में 57 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में वीरवार सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। दोपहर को मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में वीरवार शाम तक शिमला में 12, मंडी में 9, कांगड़ा में 10, कुल्लू में 4 और सिरमौर में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रही। इसके अलावा लाहौल-स्पीति में 19, किन्नौर में 31, चंबा में 4, कुल्लू में 2 और मंडी में एक बिजली का ट्रांसफार्मर बंद रहा। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 22.0, नाहन में 22.4, केलांग में 8.4, सोलन में 17.0, मनाली में 14.2, कांगड़ा में 21.4, मंडी में 18.9, बिलासपुर में 21.9 और चंबा में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
बिलासपुर 32.5
सोलन 30.0
मंडी 29.5
नाहन 29.3
कांगड़ा 26.8
चंबा 25.9
शिमला  25.4
धर्मशाला 24.5
मनाली 20.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed