फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather clear for three days in Himachal chances of rain and snowfall from January 11

Himachal Weather: शिमला-रामपुर NH बहाल, हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 08 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather clear for three days in Himachal chances of rain and snowfall from January 11
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात हुई बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिमला जिले के डोडरा क्वार में लरोट-चांशल सड़क पर सात वाहनों में फंसे 35 यात्रियों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर लिया है। बर्फीले तूफान में यह वाहन करीब 12 घंटों तक फंसे रहे। सोमवार रात इन्हें सुरक्षित निकाला गया। शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फागू और कुफरी के बीच सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर बाद तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

विज्ञापन


नारकंडा में भी सड़क पर बर्फ जमने से दोपहर तक बस सेवा ठप रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रामपुर और रिकांगपिओ के लिए बसें वाया बसंतपुर चलाई गई। मैदानी जिलों में धुंध के चलते मंगलवार को भी ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ हो गया है और बर्फबारी से बंद शिमला नारकंडा सड़क मार्ग खुल गया है। शिमला सहित प्रदेश के कुछ अन्य इलाकों में मंगलवार को धूप खिली रही। सैलानियों ने कुफरी पहुंचकर बर्फ में अठखेलियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को बिलासपुर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना में भी कोहरा होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अटल टनल होकर पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर पहुंचे। सोलंगनाला में सैलानियों ने बर्फ में मस्ती की है। लाहौल में लोक निर्माण विभाग ने 107 सड़कों को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन मौसम साफ, 11 से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेशभर में बुधवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed