फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and thunderstorm in many areas even today clear from tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश-अंधड़ के आसार, कल से मौसम साफ; जानें अपडेट

Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश में बारिश-अंधड़ के आसार जताए हैं। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and thunderstorm in many areas even today clear from tomorrow
रोहतांग दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ से ढकी चोटियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के पांच जिलों शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा में बुधवार को बारिश हुई। वहीं, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा की चोटियों और शिमला के चांशल में बर्फबारी भी हुई। शिमला में बारिश के साथ ओले भी गिरे। चंबा के सचे जोत में मंगलवार रात हुई बर्फबारी के कारण फंसे 70 सैलानियों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पांगी पहुंचा दिया है। हिमपात के चलते बंद डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है, लेकिन सचे जोत में सड़क अभी भी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश में बारिश-अंधड़ के आसार जताए हैं। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

मौसम खराब रहने के कारण इन दिनों प्रदेश में जून की तपिश गायब हो गई है। पहाड़ी सहित मैदानी जिलों में ठंडक बढ़ गई है। कोकसर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक लुढ़का। हिमाचल के कई भागों में मंगलवार रात को शुरू हुआ बारिश का दाैर बुधवार को भी लगातार जारी रहा। लाहौल, पांगी, किन्नाैर में जून में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। घाटी में दशकों बाद मौसम में ऐसा बदलाव देखा जा रहा है। ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने कोट, जैकेट और स्वेटर भी पहनना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को भी रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी जारी रही। कुल्लू जिले के साथ लाहौल के निचले इलाकों में बारिश हुई। धर्मशाला सहित अन्य इलाकों में बारिश के साथ ठंडी हवा चलीं। ऊना में सुबह मौसम साफ रहा और शाम को बूंदाबांदी हुई। चंबा में मंगलवार रात को बारिश और अंधड़ से सेब को नुकसान हुआ है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 और कल्पा में 6.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के चार दिनों में सामान्य से 103 फीसदी अधिक बरसे बादल
हिमाचल में एक से चार जून के दौरान सामान्य से 103 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में 6.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। जबकि चार दिनों में 14 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और ऊना में सामान्य से कम बादल बरसे हैं। कांगड़ा में सामान्य से 47, लाहौल-स्पीति में छह और ऊना में 20 फीसदी कम बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 393, चंबा में 101, हमीरपुर में 129, किन्नौर में 56, कुल्लू में 51, मंडी में 134, शिमला में 280, सिरमौर में 361 और सोलन में 233 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

24 घंटे में किस जगह कितनी बारिश
 
क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
कुफरी 45
शिमला 44
बिलासपुर 30
जुब्बड़हट्टी 28
पांवटा साहिब 26
बरठीं 20
कसौली 18
मंडी 12
सोलन  10
नाहन 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed