फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chance of rain and snowfall in hilly areas from Wednesday

Himachal Weather: पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार से बारिश-बर्फबारी के आसार, 12 जगह अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

Tue, 08 Apr 2025 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 08:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 12 स्थानों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather Chance of rain and snowfall in hilly areas from Wednesday
शिमला में माल रोड पर सोमवार को खिली तेज धूप में छाता लिए गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों सुंदरनगर, धर्मशाला और भुंतर में मंगलवार को गर्म हवाएं चलीं। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने के साथ मौसम साफ रहा। हिमाचल के 12 स्थानों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा भी 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 10 से 12 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश और चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 9, 10 और 11 अप्रैल को राज्य के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 10, 11 और 12 अप्रैल को निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर में 15.3, भुंतर में 12.6, कल्पा में 7.4, धर्मशाला में 17.2, ऊना में 14.7, नाहन में 17.4, केलांग में 2.2, सोलन में 12.5, मनाली में 10.6, कांगड़ा में 16.9, मंडी में 16.5, बिलासपुर में 15.4, चंबा में 13.2, डलहाैजी में 7.5, कुफरी में 11.5, कुकुमसेरी में 1.6, भरमाैर में 13.9, सेऊबाग में 10.5, धाैलाकुआं में 16.3, बरठीं में 14.2, कसाैली में 17.4, पांवटा साहिब में 20.0 और देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  37.4
बिलासपुर 34.5
धौलाकुआं 34.5
कांगड़ा 34.4
सुंदरनगर 33.9
बरठीं  33.7
नाहन  32.7
मंडी 32.6
भुंतर 32.6
धर्मशाला 31.1
चंबा 30.6
सोलन 30.5
मनाली 25.8
शिमला 25.4
कल्पा 22.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed