फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather became cool rain started in many areas people got relief from heat

Himachal Weather: कूल-कूल हुआ मौसम, हिमाचल के कई क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम कूल-कूल हो गया है। कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Weather became cool rain started in many areas people got relief from heat
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर हल्की हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से जहां पर प्रचंड गर्मी से राहत मिली वहीं पर इस बारिश से धुल व प्रचंड गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

 




वहीं, शुक्रवार दोपहर को जिला ऊना के बड़ूही क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। तूफानी हवाओं के चलते बड़ूही बाजार में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर आ गिरीं,  हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने टूटी डालियों को हटाकर रास्ता साफ किया। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान थे, लेकिन आज की यह बूंदाबांदी ठंडी हवा के साथ राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही परिवर्तनशील मौसम की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौहराधार में बारिश से सुहाना हुआ मौसम
सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र में गत दो दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों ने जहां गर्मी से राहत की सांस ली है, वहीं किसानों और बागवानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। शुक्रवार को दोपहर के समय करीब आधा घंटा भारी बारिश हुई। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। किसानों का कहना है कि यह बारिश टमाटर, फ्रांसबीन, शिमला मिर्च आदि के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

तेज तूफान से गिरा नगर निगम की पार्किंग में पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त 
सोलन में शुक्रवार दोपहर बाद आय तेज तूफान व बारिश से नगर निगम सोलन की पार्किंग में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उपमहापौर मीरा आनंद ने बताया कि निगम ने संबंधित विभाग को खतरनाक अवस्था में पड़े पेड़ों को काटने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने सरकार व प्रशासन ने आग्रह किया है कि जो कि जनहित में प्रार्थना पत्र आता है उस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed