फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhansabha Monsoon Session School students reached to watch the proceedings Pathania asked questions

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: स्कूली छात्र पहुंचे विधानसभा की कार्यवाही देखने, पठानिया ने पूछे सवाल

Tue, 19 Aug 2025 06:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 19 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

विधानसभा की कार्यवाही देखने आए स्कूली छात्रों से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों से सवाल भी पूछे।

विज्ञापन
Himachal Vidhansabha Monsoon Session School students reached to watch the proceedings Pathania asked questions
विधानसभा मानसून सत्र को देखने आए स्कूल के छात्रों से बातचीत करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र–छात्राओं के साथ संवाद किया। पठानिया ने छात्रों से कई प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने बड़ी तत्परता के साथ जवाब दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि विधानसभा क्या है और विधायक कहां से चुनकर आते हैं। इसका छात्रों ने सिलसिलेवार उत्तर दिया।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर है, जहां देश तथा प्रदेश के कानून बनाए जाते हैं। पठानिया ने कहा कि कानून बनाने का अधिकार केवल चुने हुए प्रतिनिधियों का होता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत युवाओं का देश है। पठानिया ने कहा कि वह शीघ्र ही बाल सत्र की तरह किसानों और युवाओं के लिए भी एक सत्र करवाना चाहते हैं, जिससे वे भी संसदीय प्रणाली को अच्छी तरह से समझ सकें कि यह प्रणाली कैसे काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed