फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Unknown people broke the tomb in Bilaspur case registered against

Himachal News: बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, केस दर्ज, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 04:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सांढू मैदान में अज्ञात लोगों ने मजार को तोड़ दिया है। करीब एक सप्ताह पहले भी इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की गई थी, जिस पर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Himachal Unknown people broke the tomb in Bilaspur case registered against
अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोबिंद सागर झील के किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई मजार को अज्ञात लोगों ने शनिवार रात को तोड़ दिया। सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सांढू मैदान स्थित यह मजार पिछले कुछ दिनों से विवादों में चली हुई है। एक सप्ताह पहले यहां मजार को रातों रात सांढू मैदान में बनाने की भ्रामक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मजार को तोड़ने पहुंच गए।

विज्ञापन


हालांकि, सोशल मीडिया की पोस्ट झूठी साबित होने के बाद वह वापस चले गए थे। तब सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले की जांच पूरी होने से पहले ही अज्ञात लोगों ने इस मजार को शनिवार रात को तोड़ दिया। मजार की देखभाल करने वाले सलीम अहमद ने बताया कि रविवार सुबह सांढू मैदान पहुंचे तो उन्होंने मजार टूटी थी। सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मजार पहले भी विवादों में रह चुकी है। करीब दो साल पहले भी इस मजार को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में तोड़ दिया था। सलीम अहमद का कहना है कि खाकी शाह की यह मजार भाखड़ा बांध बनने के बाद अस्तित्व में आई गोबिंद सागर झील में डूबे पुराने बिलासपुर के समय की है। इस मजार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय की आस्था है। वर्तमान में झील का जलस्तर कम होने यह मजार भी ऐतिहासिक मंदिरों की तरह बाहर निकलती है।
विज्ञापन


मजार तोड़ने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि भ्रामक पोस्ट पर ध्यान ने दें- शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed