{"_id":"67c6eae101979e2e1d02ee69","slug":"himachal-una-murder-case-ex-called-to-meet-and-killed-by-her-new-boyfriend-body-found-10-days-later-hardeep-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: एक्स ने मिलने के लिए बुलाया और नए ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी हत्या, 10 दिन बाद नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: एक्स ने मिलने के लिए बुलाया और नए ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी हत्या, 10 दिन बाद नहर में मिला शव
Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
सार
Himachal Una Murder Case: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार को करीब 10 दिन बाद भाखड़ा नहर से युवक हरदीप का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
10 दिन बाद भाखड़ा नहर में मिला हरदीप का शव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ऊना शहर के साथ लगते अपर अरनियाला गांव निवासी हरदीप उर्फ जिया उम्र 19 साल का शव 10 दिन बाद नंगल के निकटवर्ती गांव सूरेवाल के निकट भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। हरदीप के शव को तलाशने के लिए बीते दो दिनों से नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह गोताखोर कमलप्रीत सैनी की टीम को ग्रामीणों ने जानकारी दी कि एक शव पानी के साथ बहता हुआ जा रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कमलप्रीत सैनी की टीम ने नहर के बीचों बीच पानी के साथ बह रहे शव किनारे लाकर बांध दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस जवानों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद थाना सदर ऊना के प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज मौके पर पहुंचे और शव को शिनाख्त के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सदर ऊना के प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि हरदीप के पहने कपड़े और उसके कंधे पर दराट से किए हमले के बाद बने जख्मों से उसकी पहचान परिवार ने भी कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही और आरोपियों के तीन दिनों के और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 26 फरवरी को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को देहलां निवासी तरनजीत सिंह और रायपुर सहोड़ा के निवासी मनप्रीत सिंह नाम के दो युवकों को जिले के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार भी कर लिया। अगले ही दिन फरार चल रहा इस घटना का मुख्य आरोपी वंश उर्फ बंटू और नाबालिग किशोरी को भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से पकड़ा गया।
बेल्ट से गला घोंटकर की गई हत्या
आरोपियों से पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ कि हरदीप उर्फ जिया की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई और उसकी लाश को नंगल से आनंदपुर साहिब जाती नहर में फेंक दिया गया था। 19 साल के युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया ऊना शहर के पास के गांव अप्पर अरनियाला का रहने वाले था। पुलिस पूछताछ में ये सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का था।जिया को उसकी पूर्व प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था और यहां से अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई।