फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una Medicines were being manufactured without a license in a factory pills and capsules seized

हिमाचल प्रदेश: ऊना में फैक्ट्री में बिना लाइसेंस बन रही थीं दवाइयां, लाखों रुपये की गोलियां और कैप्सूल जब्त

Thu, 11 Dec 2025 08:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Dec 2025 08:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस और ड्रग विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये की तैयार दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Una Medicines were being manufactured without a license in a factory pills and capsules seized
ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग ने देर रात बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये की तैयार दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए। 14 साल पहले बंद हो चुकी यह यूनिट चोरी-छिपे दवा निर्माण कर रही थी।

विज्ञापन


विशेष अन्वेषण शाखा इंचार्ज सुनील कुमार सांख्यान की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाथू स्थित टाइटन फार्मा में कार्रवाई की। इस दौरान परिसर में अवैध रूप से तैयार गोलियों और कैप्सूल का बड़ा जखीरा मिला। बरामद दवाओं में ऐसीफ्लर-एसपी की 12,000 गोलियां, सैडलर-बी की 19,000 गोलियां, ओमिगो-डी के 12,000 कैप्सूल, मोक्सीगो-सीवी के 150 डिब्बे, ओरिक्लान-एमडी के 56 डिब्बे, तीन किलो खुली टैबलेट, 15 किलो कैप्सूल और फ्लूकलैन की 500 स्ट्रिप्स शामिल हैं।

विज्ञापन

दवा निरीक्षक पंकज गौतम के अनुसार फैक्ट्री का लाइसेंस 2011 में गंभीर खामियां मिलने पर रद्द किया गया था और तब से दोबारा नवीनीकरण नहीं हुआ। बावजूद बिना किसी वैध अनुमति के उत्पादन जारी रखा। बरामद दवाएं सामान्य उपयोग की हैं, कोई प्रतिबंधित श्रेणी की दवा नहीं मिली है। टीम में दवा निरीक्षक अभिषेक, एएसआई सुरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी अंकुश और महिला आरक्षी वैशाली शामिल रहे।

एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी। ड्रग विभाग अब जब्त बैच की गुणवत्ता, वैधता और दस्तावेजों की जांच करेगा। दवा निरीक्षण पंकज गौतम ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। दवाओं की सप्लाई कहां होती थी और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन

दूसरी यूनिट भी खंगाली, बंद मिली
संयुक्त टीम ने बाथू के बाद कर्मपुर-ललड़ी रोड स्थित रिलीव फार्मा का भी औचक निरीक्षण किया। यह यूनिट लंबे समय से बंद पाई गई और परिसर में कोई गतिविधि नहीं मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed