फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Two youths swept away in Malana Khad one body found the other missing

Himachal News: मलाणा खड्ड में बह गए दो युवक, एक का शव मिला, दूसरा लापता, जरी में लेने गए थे राशन; जानें

Thu, 01 May 2025 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 07:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की मलाणा खड्ड में एक पुलिया से दो युवक गिर गए। दोनों युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Two youths swept away in Malana Khad one body found the other missing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पार्वती घाटी की मलाणा खड्ड में एक पुलिया से दो युवक गिर गए। पानी के तेज बहाव में बह गए दोनों युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरा युवक अभी लापता है। यह घटना बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लापता युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम चंद्र (21) पुत्र अमर चंद और इंद्रजीत (19) पुत्र श्याम चंद निवासी मलाणा बुधवार को राशन लेने के लिए जरी गए थे। वह देर रात घर लौटे रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे दोनों युवक मलाणा खड्ड पर बनी लकड़ी की पुलिया पार कर रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर पुलिया से खड्ड में जा गिरे। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो और व्यक्ति भी थे। उन्होंने इस घटना की सूचना मणिकर्ण पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। कुछ दूर एक युवक का शव बरामद हुआ। वह एक चट्टान में फंसा था। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू भेजा। मृतक की पहचान इंद्रजीत निवासी मलाणा के रूप में हुई है। दूसरा युवक अभी लापता है। वीरवार सुबह पुलिस छापे राम नेगी की रेस्क्यू टीम के साथ मलाणा गांव के लोग लापता युवक की तलाश करने के लिए पहुंची।

टीम ने खड्ड का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन युवक का पता नहीं चला है। छापे राम नेगी ने कहा कि खड्ड में बड़ी-बड़ी चट्टानें होने के कारण पानी के अंदर जाना जोखिम भरा है। मलाणा डैम का पानी भी कम किया गया था, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, दो युवकों के खड्ड बहने से मलाणा गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed