फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Hotel occupancy in Manali reached 70% on weekends

Himachal Tourism: क्रिसमस से पहले सैलानियों से गुलजार हुए हिमाचल के पर्यटन स्थल

Mon, 16 Dec 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, कुफरी, नारकंडा, कसौली और चायल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Himachal Tourism Hotel occupancy in Manali reached 70% on weekends
लाहौल के कोकसर में बर्फ के दीदार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिसमस से पहले हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, कुफरी, नारकंडा, कसौली और चायल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। धर्मशाला में 60, जबकि कसौली में 90 फीसदी तक पहुंच गई है। बर्फबारी की उम्मीद में देशभर से सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीकेंड पर शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। शहर के रिज मैदान और माल रोड पर देर शाम तक सैलानियों ने चहलकदमी का लुत्फ उठाया। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा भी पहुंचे। शहर के सर्कुलर रोड पर रविवार को भी स्थानीय लोगों और सैलानियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


कसौली में भी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यहां भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर हिमाचल में इस बार रिकाॅर्ड सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। पर्यटन विकास निगम और निजी होटल प्रबंधनों ने क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए विशेष पैकेज जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर वीकेंड में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अगले वीकेंड के लिए भी कुछ जगहों पर कमरों की एडवांस बुकिंग है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर इस बार रिकार्ड टूरिस्टों के हिमाचल पहुंचने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed