फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Toll collection stopped in Sanwara travel became free following orders from the Himachal High Court

Himachal News : सनवारा में टोल की वसूली बंद, हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सफर हुआ निशुल्क; हटाए गए बैरियर

Sun, 21 Sep 2025 12:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:14 PM IST
सार

शनिवार को सनवारा टोल के बैरियर (बूम) उठा दिए गए। अब सनवारा टोल पर कोई वसूली नहीं होगी। सड़क की खराब हालत को देते हुए अदालत ने ये सख्ती की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Toll collection stopped in Sanwara travel became free following orders from the Himachal High Court
सनवारा टोल पर हटाए गए बैरियर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद वसूली बंद हो गई है। शनिवार को टोल के बैरियर (बूम) उठा दिए गए। इसके बाद से वाहन चालकों का सफल फ्री हो गया है। इससे पहले वाहनों को यहां से निकलने पर टोल अदा करना पड़ता था, लेकिन सड़क की खराब हालत को देते हुए अदालत ने सख्ती की है। इससे लोगों को फायदा हो गया है।

विज्ञापन

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर वर्ष 2021 से टोल वसूली की जा रही है। इससे हाईवे पर सफर महंगा हो गया था। लोगों को टोल देने के बाद भी बेहतर फोरलेन व्यवस्था नहीं मिल रही थी। पहले चरण परवाणू से सोलन तक बने फोरलेन की हालत काफी खराब है। चक्कीमोड़ में दो वर्षों से सड़क ठीक नहीं हो पाई है। इसके अलावा जैसे ही बरसात में बारिश होती है वैसे ही पहाड़ियां दरकनी शुरू हो जाती है। इससे वाहन चालकों पर संकट मंडराता रहता है। बारिश में वाहन चालकों का सफर तक जोखिम भरा हो जाता है और डर के साये में लोग सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना सड़क से 12 से 15 हजार वाहनों की आवाजाही होती है और लाखों रुपये में टोल एकत्र होता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कि मेंटेनेंस नहीं करवाई जा रही है। बीते दिनों हाईकोर्ट ने यह फैसला एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद टोल वसूली 30 अक्तूबर तक बंद करने का फैसला सुनाया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क की हालत सुधारने के लिए कहा।

विज्ञापन

2023 में भी टोल पर उपायुक्त ने लगाई थी रोक
साल 2023 में हुई बरसात के दौरान भी उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने टोल वसूली बंद करवाई थी। इस दौरान सड़क की हालत काफी खराब थी। बारिश से चक्कीमोड़ में सड़क भी पूरी तरह से ढह गई थी। इसके बाद पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर टोल टैक्स बंद करवाने का आग्रह किया था। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि जब सड़क की हालत ठीक नहीं है तो टोल क्यों लिया जा रहा है। इसके बाद उपायुक्त ने टोल वसूली पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed