फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Thousands of milk producers will get their milk dues Rs 13 crore released to Milkfed

Himachal News: हजारों दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा दूध का बकाया, मिल्कफेड को 13 करोड़ रुपये जारी

Thu, 16 Oct 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 07:58 PM IST
सार

पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने जानकारी दी कि बकाया के भुगतान के लिए मिल्कफेड को 13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Thousands of milk producers will get their milk dues Rs 13 crore released to Milkfed
कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें जल्द दूध की खरीद का बकाया जारी किया जाएगा। बकाया के भुगतान के लिए मिल्कफेड को 13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह जानकारी पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने दी। मंत्री चंद्र कुमार ने यह भुगतान दिवाली से पूर्व करने को कहा है।

विज्ञापन


राज्य में दुग्ध उत्पादकों से मिल्कफेड दूध की खरीद करता है। प्रदेश सरकार ने भैंस के दूध का 60 रुपये और गाय के दूध का 50 रुपये प्रति किलो मूल्य तय किया है। पिछले कुछ समय से दूध की खरीद का बकाया पशुपालकों को नहीं दिया जा सका था। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मिल्कफेड को 13 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। यह उल्लेखनीय है कि कई दुग्ध उत्पादकों को मिल्कफेड ने 20 से 25 हजार रुपये तक का भुगतान करना है। ऐसे पशुपालकों की संख्या हजारों में बताई जा रही है। ग्रांट के कम पड़ने पर मिल्कफेड को अपनी आमदनी से भी भुगतान करने को कहा गया है। पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पशुपालकों का भुगतान समय रहते करने को सुनिश्चित करने के मिल्कफेड को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed