{"_id":"690e22ef95fbc865e502688e","slug":"himachal-thirteen-himachalis-among-270-indians-brought-to-india-from-myanmar-reached-home-safely-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: म्यांमार से भारत लाए 270 भारतीयों में तेरह हिमाचली सुरक्षित पहुंचे घर, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: म्यांमार से भारत लाए 270 भारतीयों में तेरह हिमाचली सुरक्षित पहुंचे घर, जानें क्या है मामला
Sat, 08 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:00 AM IST
सार
म्यांमार से वापस सुरक्षित लाए गए लोगों में 13 लोग हिमाचल के हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फर्जी रोजगार के नाम पर कई भारतीयों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
म्यांमार से वापस सुरक्षित लाए गए 270 भारतीय नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार से वापस सुरक्षित लाए गए 270 भारतीय नागरिकों में 13 लोग हिमाचल के हैं। भारतीय वायुसेना की विशेष फ्लाइट के जरिये सुरक्षित इन्हें भारत वापस लाया गया। दिल्ली में जरूरी जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें घर भेज दिया है। यह सभी लोग म्यांमार के म्यावाड्डी इलाके से अवैध तरीके से थाईलैंड में दाखिल हुए थे। प्रारंभिक जांच में इनमें से कई लोग साइबर फ्रॉड से जुड़े सेंटर के कार्यों संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फर्जी रोजगार के नाम पर कई भारतीयों को ठगी का शिकार बनाया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लग रही हैं कि क्या यह कार्य जबरन करवाया जा रहा था या फिर इन लोगों यह पहले से जानकारी थी। सभी को इमीग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस की टीम भी दिल्ली में डटी
कांगड़ा से राहुल धीमान, हमीरपुर के चंबोह गांव के शिवम, अमन, ऊना के लखविंद्र सहित 13 लोग दिल्ली से हिमाचल भेज दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इन लोगों से पूछताछ की है और उसके बाद घर भेजा। हिमाचल पुलिस की टीम भी दिल्ली में डटी है।
विज्ञापन
दो माह घर वाले से शिवम से हुई बात
बीते शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से शिवम कुमार के परिजनों ने मुलाकात की थी। परिजनों का कहना था कि थाईलैंड भेजने का वादा कर म्यांमार भेज दिया गया। 15 अगस्त को उनका बेटा रवाना हुआ और अब दस दिन से उससे बातचीत नहीं हो रही है। एक साल दो माह का वीजा बताकर उन्हें महज दो माह का वीजा दिया गया।