Himachal: वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए होंगे कड़े इंतजाम, पेट्रोलिंग बढ़ेगी; ऊना पहुंचे रेलवे विंग के AIG
ऊना में लगातार दो दिन वंदे भारत पर पथराव की घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को पुलिस विभाग के टूरिज्म ट्रैफिक और रेलवे विंग के एआईजी विनोद कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मामलों की जांच के लिए जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वंदे भारत ट्रेन को बे-पटरी करने और नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं। ऊना में लगातार दो दिन वंदे भारत पर पथराव की घटनाओं को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार और रविवार को वंदे भारत पर जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर पथराव हुआ। इसकी गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को पुलिस विभाग के टूरिज्म ट्रैफिक और रेलवे विंग के एआईजी विनोद कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मामलों की जांच के लिए जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने पुलिस विभाग, आरपीएफ, जीआरपी अधिकारियों, कर्मचारियों से पथराव की घटनाओं को लेकर जानकारी हासिल की है। इस सिलसिले में उन्होंने करीब दो घंटे बैठक की। बैठक के उपरांत एआईजी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस पत्थरबाजी की इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही जिला के रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय से मीडिया में सुन रहे कि भारत में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी और डिरेल करने के प्रयास की घटनाएं हो रही हैं। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को शिमला से ऊना आए। यहां पर पुलिस विभाग, जीआरपी, आरपीएफ के जवानों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा हुई है। कहा कि पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स से बातचीत की। उनसे पूछा है कि किस प्रकार ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को बढ़ाया जाए। पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ किस प्रकार के गैजेट होने लगाए जाएं, इसपर विस्तृत चर्चा हुई। कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए गैजेट लगाने संबंधी सुझाव अथॉरिटी तक पहुंचाएंगे।
बता दें कि नवंबर 2022 में भी अजनौली के समीप कुछ प्रवासी बच्चों ने ट्रेन पर पत्थर मारे थे। इसके बाद बीते शनिवार को बसाल में किसी शरारती तत्व की तरफ से पत्थरबाजी कर चार कोच के शीशे क्षतिग्रस्त किए गए। घटना के अगले ही दिन अंब से टकारला के बीच दोबारा से ट्रेन पर पथराव हुआ। जिसके नतीजे में ट्रेन के दो कोच के शीशे टूट गए।