फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: The Him Chandigarh, Him Panchkula, and Kangra Valley Aerocity projects are set to take shape on the

Himachal: हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला, कांगड़ा वैली एयरोसिटी परियोजनाएं उतरेंगी जमीन पर

Sun, 17 May 2026 12:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 12:19 PM IST
सार

हिम चंडीगढ़ को साकार रूप प्रदान करने के लिए आपसी सहमति अथवा लैंड पुलिंग के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal: The Him Chandigarh, Him Panchkula, and Kangra Valley Aerocity projects are set to take shape on the
राजेश धर्माणी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के तहत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी जैसी महत्त्वकांक्षी परियोजनाओें को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिम चंडीगढ़ को साकार रूप प्रदान करने के लिए आपसी सहमति अथवा लैंड पुलिंग के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिरसा नदी के तटीकरण के लिए नदी तटीकरण विकास परियोजना तैयार की जा रही है। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि प्राधिकरण की परियोजनाओं का उद्देश्य लोगों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ प्रदेश के लिए राजस्व के नए स्रोत सृजित करना है।

विज्ञापन
Trending Videos

धर्माणी ने कहा कि हिमुडा द्वारा युवाओं के स्टार्ट-अप को, हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस नीति के तहत युवाओं के स्टार्ट-अप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस नीति के तहत आपदा प्रबंधन से संबंधित स्टार्टअप के लिए फंडिंग की भी संभावना तलाशी जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमुडा के एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत ई-इनिशिएटिव मॉडल लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी हित धारकों को ऑनलाइन आवंटन, ई-ड्राइंग और ई-ऑक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed