फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal team of experts found Yellow-breasted Bunting and Steppe Grey Shrike during the survey

हिमाचल प्रदेश: पौंग में पहली बार दिखीं दो दुर्लभ चिड़ियां, वन्यजीव प्रेमी उत्साहित; जानें इनके बारे में

Wed, 31 Dec 2025 11:27 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 11:27 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में यूरोप और उत्तरी एशिया में पाई जाने वालीं दो दुर्लभ प्रजाति की चिड़ियां दिखी हैं। सर्वे के दौरान टीम ने झील के आसपास झाड़ियों में जमीन पर खाना खाते हुए एक येलो-ब्रेस्टेड बंटिंग को देखा। इसी दिन टीम ने स्टेपी ग्रे श्राइक को भी रिकॉर्ड किया, जो ग्रेट ग्रे श्राइक की एक उपप्रजाति है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal team of experts found Yellow-breasted Bunting and Steppe Grey Shrike during the survey
येलो-ब्रेस्टेड बंटिंग व स्टेपी ग्रे श्राइक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले की पौंग झील में यूरोप और उत्तरी एशिया में पाई जाने वालीं दो दुर्लभ प्रजाति की चिड़ियां दिखी हैं। इन दुर्लभ प्रजातियों में येलो ब्रेस्टेड बंटिंग और स्टेपी ग्रे श्राइक शामिल हैं। पहली बार दुर्लभ पक्षी मिलने से वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल भूपेश गोयल, कांगड़ा के प्रसिद्ध बर्डर डॉ. अभिनव चौधरी और स्थानीय विशेषज्ञ पीयूष डोगरा की टीम पौंग झील में पहुंचे हजारों पक्षियों का सर्वे कर रही थी। इसी बीच उन्हें पौंग झील में दो दुर्लभ पक्षी येलो-ब्रेस्टेड बंटिंग (एम्बेरिज़ा ऑरिओला) और स्टेपी ग्रे श्राइक (लैनियस एक्सक्यूबिटर पैलिडिरोस्ट्रिस) दिखे हैं। उन्होंने इन दुर्लभ पक्षियों को 21 दिसंबर को देखा था। सुबह के सर्वे के दौरान टीम ने झील के आसपास झाड़ियों में जमीन पर खाना खाते हुए एक येलो-ब्रेस्टेड बंटिंग को देखा।
विज्ञापन


इस प्रजाति को बड़े पैमाने पर शिकार और आवास के नुकसान के कारण तेजी से घटती आबादी के कारण लुप्तप्राय पक्षियों में गिना जाता है। ये पक्षी यूरोप और पूर्वोत्तर एशिया में पाए जाते हैं, लेकिन अब इनकी वैश्विक आबादी में अनुमानित 80-90 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारत में येलो-ब्रेस्टेड बंटिंग एक दुर्लभ सर्दियों का मेहमान है, जो मुख्य रूप से मध्य नेपाल से असम घाटी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों तक हिमालय की तलहटी तक ही सीमित है। इस दुर्लभ प्रजाति को वर्ष 2023 में कुल्लू के दि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन टीम ने स्टेपी ग्रे श्राइक को भी रिकॉर्ड किया, जो ग्रेट ग्रे श्राइक की एक उपप्रजाति है, जिसे पंखों के सूक्ष्म अंतर से पहचाना जा सकता है। भारत में यह उप-प्रजाति काफी हद तक गुजरात और राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों तक ही सीमित है। इस सीमा के बाहर पिछली बार इसे अक्तूबर 2016 में पौंग झील में देखा गया था, जिसे डॉ. चौधरी ने प्रवास के दौरान रिकॉर्ड किया था। भारत में यह लैंडस्केप खतरे में है, क्योंकि इसे आम तौर पर बंजर जमीन माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed