फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal takes away the hosting of North Zone Athletic Meet now it will be held in Delhi

Himachal News: हिमाचल से छिनी नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट की मेजबानी, अब दिल्ली में होगी, जानें वजह

Wed, 18 Sep 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट अब दिल्ली में होगी। हिमाचल से नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट की मेजबानी छिन गई है। 

विज्ञापन
Himachal takes away the hosting of North Zone Athletic Meet now it will be held in Delhi
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल से नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट की मेजबानी छिन गई है। 7 से 9 अक्तूबर तक धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में इसका आयोजन होना था, लेकिन एथलेटिक मीट दिल्ली में होगी। बताया जा रहा है कि खेल विभाग से सहयोग और टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक न मिलने के कारण प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने आयोजन को लेकर चिंता जताई थी। इस पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट धर्मशाला के बजाय दिल्ली में करवाने का फैसला लिया गया। जल्द ही प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सूची जारी कर दी जाएगी, ताकि खिलाड़ी अपने अभ्यास पर जोर दे सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रतियोगिता में 100, 800 मीटर दौड़ के अलावा मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ का आयोजन होना था। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक समेत कई मुकाबले होने थे। इसके लिए सात राज्यों के करीब 400 से अधिक खिलाड़ी धर्मशाला में जुटने थे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुमन रावत ने बताया कि धर्मशाला में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट को अब दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बारे में संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को जानकारी दे दी गई है। अब प्रदेश के खिलाड़ी दिल्ली में 7 से 9 अक्तूबर को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में हिस्सा लेंगे चंबा के तीन धावक
दिल्ली में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट में चंबा के तीन धावक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इनका नॉर्थ जोन के लिए चयन हुआ है। राजपुरा की रहने वाली तनिष्का बराल 3,000 मीटर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। जबकि मसरूंड गांव की सत्या और डलहौजी के मेल गांव के रहने वाले कुनाल 800 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान शौकत अली ने बताया कि कुछ सालों से चंबा के धावकों के प्रदर्शन में निखार आया है। इस साल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चंबा के धावकों ने 10 पदक अपने नाम कर प्रदेश में जिला चंबा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed