फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Symbols decided for the Panchayat Raj Institutions elections to be held in December this year

Himachal: इसी साल दिसंबर में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए चिह्न तय, तैयारियों में जुटा आयोग

Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव दिसंबर में होने हैं। ऐसे में चुनाव चिह्न तय कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Symbols decided for the Panchayat Raj Institutions elections to be held in December this year
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव दिसंबर में होने हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के चुनाव चिह्न तय किए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


जिला परिषद के लिए तालाचाबी, मेज, का पंखा, छाता, जीप, कप प्लेट, फुटबॉल, ढोलक, हैंडपंप, नाशपाती, संदूक, सिपाही, अंगूठी, मोटर साइकिल, सीटी, घंटी, कैंची, केला, पैंसिल, बाल्टी और हीरा। वहीं पंचायत समिति के लिए सेब, चढ़ता सूरज, रेडियो, बल्ला, सीढ़ी, कार, कुर्सी, पतंग, वायुयान, छत का पंखा, नगाड़ा, मोमबत्ती, हॉकी और गेंद, शीशे का मर्तबान, गलोब, चम्मच, तरबूज, गुब्बारा, फावड़ा और मैच बॉक्स शामिल है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान के लिए हाथ की घड़ी, धनुषबाण, गैस का चूल्हा, गाजर, जग, समुद्री जाहज, टेबल लैंप, ट्रक, पुल, कंघी, किला, गोंद की बोतल, हरमोनियम, दीवार घड़ी, रोड रोलर, ईंट, लिफाफा और अंगूर। उपप्रधान के लिए टेलीविजन, तारा, बस, पिलर हीटर, गैस सिलेंडर, नाव, पुस्तक, हैट, शीशे का गिलास, बल्लेबाज, बासुंरी, केतली, दरवाजा, बिजली का खंबा, मक्की, कांटा, फ्राईपैन, कीबोर्ड, अनाज पिछोरता हुआ किसान और हेलमेट चुनाव चिह्न होंगे। अगर ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के निर्वाचन में प्रयोग किए जानने वाले संयुक्त चुनाव चिह्नि अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो इस स्थिति में चारपाई, पैन, छड़ी, फूलों की टोकरी, फावड़ा और बेलचा, दो तलवारें और ढाल, खिड़की, ऊन, स्लेट, डोली, ब्रीफ केस, ब्रश और नलका चुनाव चिह्न रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed