फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Students will be able to do many courses including MBA in agri-business management

Himachal: कृषि-व्यवसाय प्रबंधन में MBA समेत कई कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू; फटाफट जानें

Fri, 02 May 2025 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 May 2025 06:11 PM IST
सार

नौणी विश्वविद्यालय से बागवानी, वानिकी, प्राकृतिक खेती, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि-व्यवसाय जैसे विविध में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Students will be able to do many courses including MBA in agri-business management
नौणी विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौणी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपने स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बागवानी, वानिकी, प्राकृतिक खेती, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि-व्यवसाय जैसे विविध में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से विवि की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन है। स्नातक कार्यक्रमों में विवि अपने मुख्य परिसर समेत नेरी और थुनाग में बागवानी और वानिकी महाविद्यालयों में बीएससी (ऑनर्स) बागवानी और बीएससी (ऑनर्स) वानिकी के कोर्स उपलब्ध हैं। मुख्य परिसर में छात्रों को बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) नेचुरल फार्मिंग और बीटेक फूड टेक्नोलॉजी (स्व-वित्तपोषण) में प्रवेश लेने का भी विकल्प है। विश्वविद्यालय के नेरी महाविद्यालय में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

विवि ने नौणी स्थित बागवानी महाविद्यालय व वानिकी महाविद्यालय और नेरी महाविद्यालय में एमएससी कार्यक्रमों की भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बागवानी में कीट विज्ञान, फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केपिंग, खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी, फल विज्ञान, मॉलेक्यूलर बायोलॉजी व दजैव प्रौद्योगिकी, पादप रोग विज्ञान, स्पाइस, औषधीय व सुगंधित फसलें, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, बीज विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सब्जी विज्ञान विषयों में बागवानी में एमएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमबीए कृषि-व्यवसाय प्रबंधन के पाठ्यक्रम का कोर्स भी छात्रों को ऑफर किए जा रहे हैं। कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार शिक्षा, कृषि सांख्यिकी, बायो केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेस्ट बायोलॉजी और वृक्ष सुधार, वन उत्पाद व उपयोगिता, वन संसाधन प्रबंधन, माइक्रोबायोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, सिल्वीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री व् मृदा विज्ञान विषयों में वानिकी में एमएससी के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई और स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 30 जून है। स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून है। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा की तारीख क्रमश: 15 जून और 5 जुलाई है। स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 जून जबकि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का परिणाम 11 जुलाई को घोषित किया जाएगा। स्नातक स्व-वित्तपोषण सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची 07 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा सोलन, हमीरपुर, सुंदरनगर, पालमपुर और रामपुर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

स्नातक प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि स्नातक की स्व वित्त पोषित सीटों पर प्रवेश जमा दो परीक्षा में चार विषयों-अंग्रेजी, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और बाॅयोलॉजी/गणित की मेरिट के आधार पर होगा। स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक सामान्य एवं स्ववित्तपोषित दोनों प्रकार की सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed