{"_id":"691b255aeac25365a80f39ef","slug":"himachal-student-suicide-sarkaghat-father-alleges-daughter-was-provoked-to-suicide-by-accusations-of-theft-2025-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सरकाघाट में छात्रा ने लगाया है फंदा, पिता बोले, चोरी का आरोप लगाकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सरकाघाट में छात्रा ने लगाया है फंदा, पिता बोले, चोरी का आरोप लगाकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया
Mon, 17 Nov 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी जान दे दी। फंदा लगाने वाली छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर आत्महत्या के लिए उकसाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमंडल सरकाघाट में फंदा लगाने वाली छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर आत्महत्या के लिए उकसाया गया। स्कूल के पास दुकान करने वाली एक महिला ने छात्रा पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। इस पर सरकारी स्कूल में अध्ययनरत 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि स्कूल परिसर के साथ स्वेटर बुनाई की एक दुकान है। इसे एक महिला चलाती है। महिला ने छात्रा पर अपनी दुकान से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया और यह बात छात्रा के माता-पिता और स्कूल प्रिंसिपल को बताई। पिता का आरोप है कि चोरी का आरोप झूठा है। माता-पिता के पूछताछ करने पर छात्रा ने स्पष्ट तौर पर चोरी से इन्कार किया। पिता के अनुसार महिला कभी 20 हजार, कभी 22 हजार, तो कभी 25 हजार रुपये चोरी होने की बात कहती रही।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने घर में सब जगह तलाश कर लिया, लेकिन कोई राशि बरामद नहीं हो पाई। पिता के अनुसार पंचायत, स्कूल प्रबंधन और अन्य स्थानीय स्तर पर सभी प्रयासों के बाद भी इस तरह के आरोप नहीं पाए गए। बावजूद महिला ने अपने आरोप वापस नहीं लिए और उसने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की, लेकिन इस बीच बच्ची को धमकाने की बात भी सामने आई।
छात्रा ने बीते 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ताई चाय देने कमरे में गई तो दरवाजा खोलते ही छात्रा को फंदे से लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर तथ्य जुटाए जाएंगे।
छात्रा ने बीते 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ताई चाय देने कमरे में गई तो दरवाजा खोलते ही छात्रा को फंदे से लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर तथ्य जुटाए जाएंगे।