फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Stone falls on a moving bus at Jhiri Nature Park little girl injured referred to Kullu Hospital

Himachal News : झीड़ी नेचर पार्क पर चलती बस पर गिरा पत्थर, नन्हीं बच्ची घायल, कुल्लू अस्पताल रेफर

Thu, 11 Sep 2025 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 10:02 PM IST
सार

वीरवार शाम झीड़ी नेचर पार्क के पास पहाड़ी से आया तेज गति पत्थर गिर गया। पत्थर बस से टकराते ही सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Himachal Stone falls on a moving bus at Jhiri Nature Park little girl injured referred to Kullu Hospital
बस के टूटे शीशे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनाली से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस पर वीरवार शाम झीड़ी नेचर पार्क के पास पहाड़ी से आया तेज गति पत्थर गिर गया। घटना में बस सवार एक नन्हीं बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। पत्थर बस से टकराते ही सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक युवक पहाड़ी से गिरे मलबे की वीडियो बना रहा था। इसी बीच पहाड़ी से तेज गति में पत्थर आया और बस से टकरा गया। बस के साइड के दो शीशे भी टूट गए और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घटना के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी और सूझ बूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया और कुल्लू अस्पताल रेफर किया। बता दें कि झीड़ी से लेकर पंडोह के बीच लगातार भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं पेश आ रही हैं। साफ मौसम में भी इस तरह की घटनाएं पेश आ रही हैं। मंडी से कुल्लू के बीच सफर किसी के खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed