फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Sonipat girl kept groaning in pain for one and a half hours in 108 ambulance Landslide Kullu

Himachal News : भूस्खलन बना आफत, 108 एंबुलेंस में डेढ़ घंटे दर्द से कराहती रही सोनीपत की युवती; जानें

Wed, 20 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

एनएच-305 पर सोनीपत की एक घायल पर्यटक युवती के साथ दो अन्य मरीज भी घंटों तक दर्द से कराहते रहे। शाम करीब 4:45 बजे हाईवे के खुलने से घायल पर्यटक युवती के साथ अन्य दो महिला मरीजों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Himachal Sonipat girl kept groaning in pain for one and a half hours in 108 ambulance Landslide Kullu
हाईवे-305 पर भूस्खलन के कारण 108 एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे फंसी रही। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एनएच-305 आम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। मंगलवार को हाईवे करीब 13 घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस कारण हरियाणा के सोनीपत की एक घायल पर्यटक युवती के साथ दो अन्य मरीज भी घंटों तक दर्द से कराहते रहे। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास जीभी से एक 32 वर्षीय युवती को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा था। युवती को बालीचौकी से कुल्लू रेफर किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान युवती धामन पुल के साथ एक पहाड़ी पर हुए भूस्खलन के चलते 108 एंबुलेंस में फंसी रही। युवती की पीठ पर चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि युवती जिभी में जिस होटल में रुकी थी, वहां दोपहर को कमरे में फिसल गई गई और पीठ व कमर में गहरी चोट लग गई। घायल हुई युवती को उनके साथी ने उपचार के लिए एक निजी वाहन से बालीचौकी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवती को 108 एंबुलेंस से कुल्लू रेफर किया गया लेकिन दोपहर बाद 3:15 बजे से लेकर पौने पांच बजे तक उनकी एंबुलेंस धामन के पास हुए भूस्खलन के कारण फंसी रही।
विज्ञापन


इस दौरान युवती एंबुलेंस में दर्द से करीब डेढ़ घंटे तक कराहती रही। हाईवे खुलने के बाद एंबुलेंस को सबसे पहले जाने दिया गया। युवती के दोस्त प्रवीण ने कहा कि जिभी में होटल के कमरे में उनकी दाेस्त सपना फिसलकर गिर गईं और उनकी पीठ और कमर में चोट लरी। उन्हें कुल्लू रेफर किया गया है। वहीं भूस्खलन से लगे लंबे जाम से एक गर्भवती के साथ एक अन्य महिला मरीज भी अपनी गाड़ियों में दर्द से कराहती रहीं। हालांकि शाम करीब 4:45 बजे हाईवे के खुलने से घायल पर्यटक युवती के साथ अन्य दो महिला मरीजों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed