फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan again won in the category of green schools Shimla second and district Bilaspur third

Himachal : ग्रीन स्कूलों की श्रेणी में सोलन ने फिर मारी बाजी, शिमला दूसरे और जिला बिलासपुर रहा तीसरे स्थान पर

Fri, 17 Jan 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 02:00 AM IST
सार

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की ओर से पर्यावरण ऑडिट के आधार पर सोलन के 11 और शिमला के 6 स्कूलों को ग्रीन श्रेणी में प्रमाणित किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Solan again won in the category of green schools Shimla second and district Bilaspur third
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश भर में सोलन ने फिर एक बार ग्रीन स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिमला दूसरे और बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट) नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए यह प्रमाणिता जारी की है। सोलन 11 स्कूल ग्रीन श्रेणी में प्रमाणित किए गए हैं। प्रदेश भर से 1,322 स्कूलों ने ग्रीन स्कूल के लिए अपना पंजीकरण किया था।

विज्ञापन

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि सोलन से 300 स्कूलों ने ग्रीन स्कूल के पंजीकरण किया था। जबकि 101 स्कूलों ने जीएसपी वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे। इसमें से विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की ओर से पर्यावरण ऑडिट के आधार पर सोलन के 11 और शिमला के 6 स्कूलों को ग्रीन श्रेणी में प्रमाणित किया गया है। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझोली, बघेरी, भाटिया, बोहली, राजकीय उच्च विद्यालय कनाह, केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन कसौली, पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, इंटरनेशनल स्कूल कसौली, शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाणा ग्रीन श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन श्रेणी में सम्मिलित स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, अध्यापक और दो स्कूली बच्चों को 4 फरवरी को इंडिया हैबिटेट सेंटर लोधी रोड में सम्मानित किया जाएगा। दिसंबर में प्रदेश के सभी स्कूलों का विवरण दिया गया था जिसमें जिला सोलन से 101 स्कूलों की रिपोर्ट अपलोड की गई थी। ग्रीन श्रेणी चयन के लिए इन स्कूलों के प्रोजेक्टों को बेहतर काम करने के आधार पर ऑरेंज, येलो और ग्रीन प्रमाण दिए जाते हैं। उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान, उप जिला शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने ग्रीन श्रेणी में चयनित स्कूलों को बधाई दी। ग्रीन स्कूल के लिए प्रदेश भर से 1322 स्कूलों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था, लेकिन इसमें सिर्फ 291 स्कूलों ने ही अपने प्रोजेक्ट को अपलोड किया है। जिसके आधार पर स्कूलों का ऑडिट किया गया है।

विज्ञापन

जिला पंजीकरण  रिपोर्ट अपलोड
सोलन  300  101
शिमला 233 69
बिलासपुर 177 53
चंबा 99 19
हमीरपुर 159 16
कांगड़ा  72 10
मंडी 69 07
ऊना 111 07
सिरमौर 75 06
किन्नौर 04 01
कुल्लू  17 01
स्पीति 06 01
कुल 1322 291
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed