फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Six accused who fled after killing a Sudanese student in Punjab were arrested at Mandi bus stand

Himachal: पंजाब में सूडानी छात्र की हत्या कर भागे 6 आरोपी मंडी बस अड्डे पर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस के किए हवाले

Thu, 15 May 2025 09:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 09:05 PM IST
सार

सूडानी छात्र की हत्या मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद मंडी पुलिस ने बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Six accused who fled after killing a Sudanese student in Punjab were arrested at Mandi bus stand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फगवाड़ा के गांव महेडू में लड़की से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुए झगड़े में सूडानी छात्र की हत्या मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद मंडी पुलिस ने बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अजीत राजपूत यूपी, मोहम्मद सोयब जम्मू-कश्मीर, कुंवर अमर प्रताप यूपी, अभय पाल चंपारण बिहार, आदित्य गर्ग उनाव यूपी और विकास कुमार बिहार भोजपूर के रूप में हुई है। आरोपी फगवाड़ा में छात्र की हत्या करने के बाद हिमाचल की तरफ भागे थे।

विज्ञापन

इस दौरान मंडी जिला पुलिस ने सभी बस अड्डा पर अलर्ट जारी किया था। जैसे ही आरोपी बस अड्डा पर पहुंचे तो मंडीपुलिस ने फोटो की मदद से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस घटना को लेकर 6 छात्रों के खिलाफ कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद नूर अहमद हुसैन पुत्र मोहम्मद नूर निवासी सूडान हाल निवासी स्टार होम्स, गांव महेडू ने पुलिस को बताया कि वह मोहम्मद बड़ा वाला युसूफ अहमद पुत्र बाला युसूफ अहमद निवासी सूडान व अन्य साथियों के साथ जब बाहर निकले तो अब्दुल अहाद पुत्र अबू बकर कोड़ीबोटू, पंडावर, चिकमगलूर कर्नाटक अपने अन्य साथियों के साथ लड़कियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ का प्रयास करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। अहमद मोहम्मद नूर के अनुसार जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो अब्दुल अहाद ने अपने साथियों सहित उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बी फार्मेसी अंतिम वर्ष का छात्र मोहम्मद बड़ा वाला युसूफ अहमद व एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र अहमद मोहम्मद नूर घायल हो गया, जिन्हें कुछ राहगीरों ने रामा मंडी के जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद बड़ा वाला की मृत्यु हो गई जबकि अहमद मोहम्मद नूर का उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी के अनुसार इस घटना के संबंध में अब्दुल अहाद पुत्र अबू बकर निवासी चिकमगलूर कर्नाटक, कुंवर अमर प्रताप सिंह,आदित्य गर्ग, मोहम्मद शोएब, शशांक शैगी व यश वर्धन राजपूत सभी निवासी महेडू कॉलोनी फगवाड़ा के खिलाफ कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षीवर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed