Himachal Pradesh: कलियुगी बहू ने लोहे की चारपाई पर पटका सास का सिर, फिर बरसाए मुक्के, मौत; यहां का है मामला
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक कलियुगी बहू ने सास का सिर लोहे की चारपाई में मार दिया। मारपीट में घायल सास ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माजरा पुलिस थाना के तहत बंगाला बस्ती सूरजपुर में चारपाई व परात को लेकर सास और बहू में बहस हो गई। इसके बाद आरोपी बहू ने सास का सिर लोहे की चारपाई में मार दिया। मारपीट में घायल सास ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी बहू को माजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार कटा पत्थर सूरजपुर बंगाला बस्ती निवासी गुलनाज व सादिका ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा कि उनकी दादी बानो देवी (63) पत्नी स्व. बाबू राम के साथ बड़ी बहू बोकड़ी देवी (40) ने मारपीट की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बंगाला बस्ती निवासी मनीषा के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम बानो देवी अपनी झोपड़ी के बाहर एक लोहे की चारपाई पर बैठी थी। इस बीच बहू बोकड़ी कहने लगी कि उनकी परात क्यों लेकर गई।
आरोपी से चल रही पूछताछ
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंंप दिया गया है। आरोपी बोकड़ी देवी की तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। माजरा थाना पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.