फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Serving alcohol in weddings and ceremonies is expensive fee will be Rs 1200

Himachal: शादी-समारोहों में शराब परोसना महंगा, 1200 रुपये लगेगी फीस; अनलिमिटिड के लिए देने होंगे इतने पैसे

Sat, 30 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शादी समारोह स्थल पर शराब रखने के लिए आबकारी फीस ने परमिट फीस को 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Serving alcohol in weddings and ceremonies is expensive fee will be Rs 1200
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब शादी-समारोहों में शराब परोसना महंगा हो गया है। समारोह स्थल पर शराब रखने के लिए आबकारी फीस ने परमिट फीस को 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। परमिट फीस चुकाकर छह पेटी व्हिस्की और छह पेटी बियर को समारोह स्थल पर रखा जा सकेगा। अनलिमिटिड कोटा रखने के लिए 1700 रुपये फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन


इन दिनों प्रदेश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आबकारी विभाग ने फील्ड अधिकारियों को पत्र जारी कर आबकारी नीति में किए गए प्रावधान को सख्ती से लागू करने के संबंध में पत्र जारी किया है। परमिट फीस नहीं लेने पर विभाग के अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं। प्रदेश में शादियों के सीजन में चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब अवैध रूप से लाई जाती है। इसके चलते विभाग ने फील्ड अधिकारियों को पत्र जारी कर सतर्क रहने को कहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परमिट फीस चुकाने के बाद लोग बिना किसी परेशानी के शराब की दुकानों से सप्लाई उठाकर समारोह स्थल में परोस सकते हैं। आबकारी कराधान विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली शराब की धरपकड़ के लिए निगरानी भी तेज कर दी है।
विज्ञापन


उधर, शादी-समारोहों में शराब परोसने के लिए विभाग के स्थानीय अधिकारियों के पास आवेदन कर परमिट बनाए जा सकते हैं। इसके लिए शादी या समारोह का कार्ड आवेदन के साथ विभाग को देना होगा। तय शुल्क चुकाने के बाद परमिट बन जाएगा। इस परमिट को दिखाकर लोग शराब की दुकानों से सप्लाई लेकर अपने पास रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed