{"_id":"6814c748b20a253748040b00","slug":"himachal-section-officer-suddenly-fell-during-tea-party-at-nauni-university-died-heart-attack-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नौणी विवि में चाय पार्टी के दौरान अचानक गिरे सेक्शन ऑफिसर, मौत; हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नौणी विवि में चाय पार्टी के दौरान अचानक गिरे सेक्शन ऑफिसर, मौत; हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण
Fri, 02 May 2025 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 May 2025 06:53 PM IST
सार
डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में सेक्शन ऑफिसर मुन्ना लाल चौहान (59) की एक चाय पार्टी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौणी विवि में सेक्शन ऑफिसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवि परिसर में आयोजित चाय पार्टी के दौरान वह अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। इनकी पहचान मुन्ना लाल चौहान (59) निवासी गांव व डाकघर भुलाड़ तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि नौणी से एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। मुन्ना लाल वानिकी विवि नौणी में सेक्शन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। एक मई को नौणी विवि के कमेटी हॉल में चाय पार्टी रखी गई थी। यहां मुन्ना लाल चौहान भी मौजूद थे। उसी समय उन्हें बैठे-बैठे अचानक चक्कर आ गया और वह कुर्सी से नीचे गिर गए। स्टाफ के लोग उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नौणी विवि के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। मृतक के परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार कोई शक जाहिर नहीं किया, फिर भी मामले में जांच हर पहलू पर जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा राज्य फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन