{"_id":"67fb5197979f8a81c801ccee","slug":"himachal-second-highest-road-will-connect-kinnaur-to-spiti-the-distance-between-shimla-and-kaza-will-be-reduce-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: दूसरी सबसे ऊंची सड़क किन्नौर को स्पीति से जोड़ेगी, सौ किमी घटेगी शिमला-काजा की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: दूसरी सबसे ऊंची सड़क किन्नौर को स्पीति से जोड़ेगी, सौ किमी घटेगी शिमला-काजा की दूरी
Sun, 13 Apr 2025 11:24 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:24 AM IST
सार
शनिवार को सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर शिमला में मुलाकात की।
विज्ञापन
बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन से मिलते सीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सड़क संगठन किन्नौर को लाहौल-स्पीति से जोड़ने वाली वांगतू-अटरगू-मुद-भावा दर्रा सड़क बनाएगा। शनिवार को सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर शिमला में मुलाकात की। सीएम सुक्खू ने उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा कि इसे जल्दी तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड से मंजूरी के बाद इस सड़क के निर्माण का मार्ग आसान हो गया है।
विज्ञापन
4,865 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाली यह सड़क खारदुंगला के बाद देश की दूसरी सबसे ऊंची वाहन योग्य सड़क बनेगी। इस सड़क के बनने से शिमला और काजा की दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम हो जाएगी और यह नाको, समदो और ताबो मार्ग के अलावा लाहौल स्पीति पहुंचने के लिए विकल्प बनेगी। मौजूदा समय में यह दूरी 410 किलोमीटर है जो नई सड़क बनने के बाद 310 किलोमीटर हो जाएगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के बुनियादी ढांचे के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी राज्य में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति और राज्य के लोगों के लिए संपर्क सुविधा को बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दी। महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सीमा सड़क संगठन ने परियोजना दीपक के माध्यम से मनाली और सिस्सू क्षेत्रों में तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को स्तरोन्नत करने, सुधार और विकास का दायित्व निभाया है।
विज्ञापन
सीएम ने लियो चांगो और शिव मंदिर से गुए सड़कों सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन को संभालने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ सड़क को अपने नियंत्रण में लेने का भी आग्रह किया। भारत-पाकिस्तान सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सुदूर पांगी घाटी को जोड़ने वाला यह मार्ग मनाली-लेह और रोहतांग मार्गों के बंद होने की स्थिति में एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है।
13 किमी तीसा सुरंग को भी बीआरओ के अधीन लेने का सीएम ने रखा प्रस्ताव
सीएम ने 13किमी लंबी तीसा सुरंग को भी सीमा सड़क संगठन के अधीन लेने का प्रस्ताव रखा। इससे से चंबा-किलाड़ की दूरी 88 किलोमीटर कम हो जाएगी और संपर्क संभव हो सकेगा। महानिदेशक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से औपचारिक हस्तांतरण पूरा होते ही इन सड़कों को सीमा सड़क संगठन के अधीन ले लिया जाएगा। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन सड़कों के काम तेजी लाई जाएगी।
सीएम ने 13किमी लंबी तीसा सुरंग को भी सीमा सड़क संगठन के अधीन लेने का प्रस्ताव रखा। इससे से चंबा-किलाड़ की दूरी 88 किलोमीटर कम हो जाएगी और संपर्क संभव हो सकेगा। महानिदेशक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से औपचारिक हस्तांतरण पूरा होते ही इन सड़कों को सीमा सड़क संगठन के अधीन ले लिया जाएगा। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन सड़कों के काम तेजी लाई जाएगी।