फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal SDRF team ranks first in national level competition held in Ghaziabad

Himachal News: गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल एसडीआरएफ की टीम प्रथम

Thu, 24 Apr 2025 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की एसडीआरएफ की टीम ने राष्ट्रीय स्तरीय संयुक्त खोज, बचाव एवं राहत (सीएसएसआर) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal SDRF team ranks first in national level competition held in Ghaziabad
एसडीआरएफ की टीम को सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम ने आठवीं वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय संयुक्त खोज, बचाव एवं राहत (सीएसएसआर) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद ईनाम, पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की यूनिटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान उत्तराखंड और तीसरा स्थान आंध्र प्रदेश एसडीआरएफ के नाम रहा है। शिमला, मंडी और कांगड़ा कंपनियों से गठित 18 सदस्यीय हिमाचल एसडीआरएफ टीम ने इससे पहले उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर क्वालिफाई किया और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमाें को पछाड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


टीम में निरीक्षक भग सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अमरनाथ, मुख्य आरक्षी बाली कुमार, बलविंद्र ठाकुर, आरक्षी रमन कुमार, विशाल राणा, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, गुरुदत्त, नवीन कुमार, छबील नेगी, हिमांशु चौधरी, गुरसिमरन सिंह, अमन डरोच और आकाश कुमार शामिल हैं। इनके साथ प्रशिक्षक विकास जामरा और शशिपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक राज्य आपदा मोचन बल हिमाचल प्रदेश ने इस जीत के लिए टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed