{"_id":"676ff68dcc42aa6f1906f63d","slug":"himachal-sanwara-toll-plaza-on-kalka-shimla-nh-sold-for-rs-47-lakh-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कालका-शिमला एनएच पर 47 लाख रुपये महंगा बिका सनवारा टोल, नौ कंपनियों ने भरे थे ऑनलाइन टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कालका-शिमला एनएच पर 47 लाख रुपये महंगा बिका सनवारा टोल, नौ कंपनियों ने भरे थे ऑनलाइन टेंडर
Sat, 28 Dec 2024 06:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:32 PM IST
सार
Sanwara Toll Plaza: कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच का पहला सनवारा टोल प्लाजा पिछले बार के मुकाबले 47 लाख रुपये रुपये महंगा बिका है। टेंडर में नौ कंपनियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच का पहला सनवारा टोल प्लाजा पिछले बार के मुकाबले 47 लाख रुपये रुपये महंगा बिका है। अब नई कंपनी टोल क्लेक्शन का कार्य 11 जनवरी से शुरू करेगी। अभी तक सनवारा टोल को आशीमा रोड कैरियर कंपनी टोल वसूल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शिमला की ओर से पिछले टेंडर का समय पूरा होने के बाद फिर नीलामी की गई। अब टोल प्लाजा कंपनी ने 40.62 करोड़ रुपये की बिड खोली है और आशीष अग्रवाल कंपनी के नाम टेंडर हुआ है।
विज्ञापन
टेंडर में नौ कंपनियों ने भाग लिया था। इसमें पहले दो कंपनियों ने अधिक रेट भरे। लेकिन इसमें एक ही कंपनी चयनित हुई। इस कंपनी ने सबसे अधिक रेट भरे थे। जबकि पिछली बार आशीमा रोड कैरियर कंपनी ने 40.15 करोड़ में सनवारा टोल प्लाजा का टेंडर लिया था। अब नई कंपनी और एनएचएआई के बीच औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। गौर रहे कि ये हाईवे सबसे अहम है। यहां से पर्यटकों की भी काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में हर बार दाम बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि अब नई-नई कंपनियों ने टेंडर भरना शुरू किया है। सनवारा टोल पर इससे पहले चार कंपनियां टोल क्लेक्शन का कार्य कर चुकी हैं। टोल प्लाजा पर आने वाली प्रत्येक कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन