फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Samosa Controversy FIR in the case of leaking of investigation report CID staff under suspicion

हिमाचल प्रदेश: फिर गरमाया समोसा विवाद, जांच रिपोर्ट लीक होने के केस में एफआईआर; CID का स्टाफ संदेह के घेरे में

Sat, 22 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 22 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Samosa Controversy: हिमाचल में समोसा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, मामले को लेकर स्टेट सीआईडी की शिकायत के बाद पुलिस ने छोटा शिमला थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर किया है। 

विज्ञापन
Himachal Samosa Controversy FIR in the case of leaking of investigation report CID staff under suspicion
हिमाचल समोसा विवाद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच समोसा कांड फिर गरमा गया है। मामले को लेकर स्टेट सीआईडी की शिकायत के बाद पुलिस ने छोटा शिमला थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर किया है। एसपी क्राइम सीआईडी की ओर से दी गई शिकायत में सीआईडी ने अपने ही स्टाफ पर जांच एजेंसी के गोपनीय दस्तावेज और सूचनाएं लीक करने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (e), 336(4), 59, 60 और 61 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं है। शिकायत में बताया गया है कि स्टेट सीआईडी के संज्ञान में मामला आया है कि विभाग की गोपनीय सूचनाएं और दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से लीक किए गए हैं। इन दस्तावेजों का सीआईडी और सरकार की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


साजिशन मीडिया को दस्तावेज लीक किए
एक मामले की जांच में संदेह के घेरे में आए लोगों ने पूछताछ में बताया कि सीआईडी स्टाफ से जुड़े कुछ लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गैरकानूनी तरीके से गोपनीय दस्तावेजों की प्रतियां हासिल कीं। आरोपियों ने साजिशन मीडिया को दस्तावेज लीक किए हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर इन दस्तावेजों को मीडिया के जरिये फैलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है समोसा कांड
2024 में 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब सीआईडी के प्रोग्राम में गए थे तो वहां तीन सितारा होटल से समोसे मंगवाए गए थे और फिर वह सीएम के स्टाफ में बांटे गए थे। इसकी बाद में सीआईडी ने जांच की थी और फिर जांच रिपोर्ट लीक गई हो गई थी। कुछ समय पहले समोसा प्रकरण की जांच रिपोर्ट लीक होने के बाद खासा विवाद हुआ था। हालांकि, अब इस शिकायत पत्र में और एफआईआर में कहीं पर भी समोसा प्रकरण का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed